Mukesh Khanna ने की जन गण मन हटाने की मांग, बोले ‘वंदे मारतम’ लाओ
शक्तिमान (Shaktimaan) का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अक्सर अपने कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है। इस बार मुकेश खन्ना ने राष्ट्रगान को हटाने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि ‘जन गण मन हटाओ और वंदे मातरम लाओ’।
मुकेश खन्ना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं तीन साल पहले बोल चुका हूं कि वंदे मातरम को राष्ट्रगीत बनाओ। ये जन मन गण हमारे देश का नहीं है। ये जो क्वीन एलिजाबेथ थीं, उनके मान में रवींद्रनाथ टेगौर ने एक स्तुति गान लिखा था, उसको हमने मान लिया, भाग्य विधाता, पंजाब सिंग। अरे ये हमारा नहीं है। हमारा है वंदे मातरम, लता जी ने गाया है।’
मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ‘जितनी जल्दी हो, उतनी जल्दी ये जन मण गण को हटाओ और वंदे मातरम को लाओ। मोदी जी ने शुरुआत कर दी है। हर स्कूल में ये अनिवार्य हो चुका है कि पहले वंदे मातरम गाया जाएगा। वो भी 3-4 अंतरे नहीं पूरे 7 अंतरे। मुझे खुशी है कि वंदे मातरम उठ रहा है। मेरा गाना भी बन रहा है, मैं उसे 6 महीने में रिलीज कर दूंगा।’
हालांकि मुकेश खन्ना इंटरव्यू के दौरान ये भूल गए कि वंदे मातरम पहले से ही देश का राष्ट्रगीत है। वहीं इस मौके पर उन्होंने दो बार राष्ट्रगान का अपमान भी किया। उन्होंने दोनों बार जन गण मन के बदले जन मन गण कहा। बता दें ये पहला मौका नहीं है जब मुकेश खन्ना इस तरह के बयान देते नजर आए हों। वो अक्सर विवादित बयान देकर खबरों में रहते हैं।



