Jennie ने पहनी रिवर्स डेनिम, इंटरनेट पर हुई ट्रेंड
साउथ कोरिया के मशहूर म्यूजिक बैंड ब्लैक पिंक (Black Pink) की बेहद पॉपुलर मेंबर जेनी (Jennie) एक बार फिर खबरों में हैं। इस बार वो अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा लूट रही हैं। जेनी ने हाल ही में अपने एक स्टेज शो के दौरान अपने गाने और डांस मूव्स से कहीं ज्यादा अपने आउटफिट के लिए सुर्खियां लूटी हैं। उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उल्टी डेनिम यानी रिवर्स डेनिम पहनी। जेनी का ये बोल्ड लुक अब इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
जेनी अपने गाने के साथ-साथ अपने गजब के फैशन सेंस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। वो जो भी पहनती हैं वो स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। बात अगर जेनी के इस लुक की करें तो वो टोक्यो में आयोजित हुए समर सोनिक फैस्टिवल के दौरान स्टेज पर फेडेड ब्ल्यू डेनिम को रिवर्स तरीके से पहने नजर आईं यानी उन्होंने पीछे के हिस्से को आगे पहना था। वहीं जेनी ने साथ में काल्विन कैनिल ब्रांड की व्हाइट कलर की ब्रा पहनी थी। एसेसरी के तौर पर जेनी हाथों में ब्लैक लैदर ग्ल्व्स और गले में ढ़ेर सारे नेक पीस पहनी दिखीं।
स्टेज शो के दौरान जेनी के इस रिवर्स डेनिम लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। उनका ये बोल्ड मूव फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग जेनी के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैन्स का मानना है कि जेनी का ये लुक बहुत जल्द लोगों के बीच ट्रेंड करने वाला है। वहीं कुछ लोग जेनी के ब्रा पहनने को लेकर कुछ नाराज भी दिखे। बता दें जेनी ब्लैक पिंक की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली मेंबर हैं। इंस्टाग्राम पर जेनी को करीब 89 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।