News

Hardoi: युवक को सांप ने काटा, भाई ने जड़े 150 थप्पड़, बच गई जान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को खेत में काम करने के दौरान एक जहीरे सांप ने डस लिया, इसके बाद बड़ा भाई अपने घायल भाई को लेकर अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को 150 बार थप्पड़ मारे और उसकी जान बचाई।

मामला हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर का है। यहां 21 साल का अरुण अपने बड़े भाई आकाश को खेत में पानी देने गया था। काम खत्म करने के बाद घास की बोरी उठाने के दौरान घास में बैठे जहरीले सांप ने अरुण (छोटे भाई) को काट लिया। सांप के जहर की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बड़ा भाई तुरंत अपने छोटे भाई को उठाकर अस्पताल की तरफ भागा। रास्ते में मौजूद मेडिकल संचालक ने दोनों को बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

मेडिकल कॉलेज में अरुण की हालत को बिगड़ता देख डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू किया लेकिन अरुण पर सांप के जहर का असर तेजी से होता देख डॉक्टर ने बड़े भाई को हिदायत दी की मरीज को किसी भी हालत में सोने ना दिया जाए। ऐसे में बड़े भाई ने एक घंटे के अंदर अपने छोटे भाई को करीब 150 थप्पड़ मारे।

वहीं अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, अरुण की हालत काफी गंभीर थी। यही वजह है कि दो घंटे के अंदर मरीज को 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए गए। जबकि आमतौर पर सांप के काटने पर पांच इंजेक्शन दिए जाते हैं, लेकिन इस मामले में उन्हें लड़के को बचाने के लिए 15 इंजेक्शन देने पड़े और उसकी जान बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button