Jasmin Bhasin ने दिखाई कातिल अदाएं, जल्द KKK15 में आएंगी नजर
Jasmin Bhasin looks quite stunning at cape town
पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों केप टाउन में हैं। वो केप टाउन (Cape Town) की खूबसूरत लोकेशन में अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आई हैं। जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अब से कुछ देर पहले अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आई हैं। तस्वीरों में जैस्मिन चीक लुक में पोज देती दिखीं। उन्होंने येलो कलर की चैक पैटर्न की प्लेटेड मिनि स्कर्ट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी है। वो बेस मेकअप के साथ खुले बालों में नजर आईं। जैस्मिन जल्द ही खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 15 (KKK15) में नजर आने वाली हैं। इसी शो की शूटिंग के लिए वो केप टाउन पहुंची हैं, जहां मौका मिलते ही जैस्मिन अपना फोटोशूट करती नजर आती हैं। जैस्मिन की तस्वीरों को उनके फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। जैस्मिन भसीन तस्वीरों में एक्टर ऋत्विक धंजानी और विशाल सिंह के साथ भी फ्रेम शेयर करती दिखीं हैं। ये दोनों भी शो में जैस्मिन के साथ नजर आएंगे। देखें जैस्मिन भसीन की खूबसूरत तस्वीरें।








Picture Courtesy Jasmin Bhasin Instagram.



