Saiee Manjrekar के लेटेस्ट फोटोशूट से नहीं हटेगी नजर, देखें तस्वीरें
Saiee Manjrekar got a photoshoot done in a cool look
पॉपुलर फिल्म निर्माता, निर्देशक और एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की बेटी साई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। वो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती दिखाई देती हैं। इस बीच साई ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर कर चर्चा लूट ली है। इस फोटोशूट में वो बेहद कूल लुक में पोज देती दिखीं हैं। उनके इस फोटोशूट से नजर हटा पाना बेहद मुश्किल है। साई ने इस फोटोशूट में ग्रे कलर के फुल स्लीव बॉडी हगिंग टॉप के साथ बैगी पैंट पहनी है। वो खुले बालों और बेस मेकअप में हैं। साई की तस्वीरों में उनके एक्सप्रेशन बेहद स्टनिंग हैं। उनका ये अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें साई मांजरेकर ने साल 2019 में फिल्म दबंग 3 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वो भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आई हैं इसके बावजूद फैन्स उन्हें उनके लुक्स की वजह से बेहद पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर साई को 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। देखें साई मांजरेकर की तस्वीरें।













Picture Courtesy Saiee Manjrekar Instagram.



