News

Unnao Bus Accident: डबल डेकर बस पलटी, 7 यात्रियों की मौत

Uttar Pradesh Unnao Lucknow Agra Expressway Double-Decker Bus Accident

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे (Lucknow Agra Expressway) पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जान चली गई जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा उन्नाव (Unnao) के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। यहां एक डबल डेकर AC बस (Double-Decker Bus Accident) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का शुरुआती कारण बस ड्राइवर को झपकी लगना बताया गया है।

ये हादसा मंगलवार सुबह करीब 5 बजे का है। ये बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। हादसा उन्राव (Unnao Bus Accident) के औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 262 पर हुआ। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और पहले बस रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई। बस पलटते ही कई यात्री खिड़की से बाहर गिर गए। एक यात्री की टांग गिरने की वजह से कट गई। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर खुद को बाहर निकाला। बस से गिरने के चलते गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में मारे गए 7 यात्रियों में से एक दरोगा और कैदी भी शामिल हैं। गुरुग्राम निवासी कैदी छ्त्तरपाल सिंह तोमर को बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम 24 मई को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए ले गए थे। वहीं वापसी के दौरान ये हादसा हो गया। मारे गए लोगों में गोरखपुर निवासी सुरेश कुमार जायसवाल और विदेशी गुप्ता शामिल हैं। बस्ती निवासी विजय कुमार की भी हादसे में मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान होना अभी बाकी है। वहीं घायलों में 3 पुलिसकर्मी समेत 25 लोग शामिल हैं, जिनमें से 19 गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button