News

Salman Khan से पैपराजी ने मांगी माफी, भाईजान बोले ‘जोर से बोलो’

Paparazzi apologizes to Salman Khan, Bhaijaan says 'Speak louder'

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों खासा चर्चा में हैं। सलमान खान की मंगलवार देर रात हिंदुजा अस्पताल के बाहर मौजूद पैपराजी से तीखी नोंकझोंक हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी पैपराजी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं 24 घंटे से पहले ही पैपराजी ने भाईजान से माफी मांग ली है। वहीं भाईजान ने पैपराजी को माफ करने से पहले कहा, जोर से सॉरी बोलो।

दरअसल बुधवार रात एक्टर रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) ने अपनी फिल्म राजा शिवाजी की सफलता के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में भाईजान ने भी शिरकत की थी। इसी दौरान पैपराजी ने सलमान खान को घेर लिया और उनसे माफी मांगनी शुरू कर दी। पैपराजी को देख सलमान पहले गुस्से में दिखे। इसके बाद सॉरी सुनते ही उन्होंने कहा जोर से सॉरी बोलो। इसके बाद पैपराजी को सलमान ने पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं सलमान खान सबका सॉरी स्वीकार किया और वहां से रवाना हो गए।

बता दें सलमान खान मंगलवार देर रात अपने किसी करीबी का हालचाल लेने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान पैपराजी लगातार सलमान सलमान कहते दिखे साथ ही पैपराजी लगातार फ्लैश लाइट का इस्तेमाल भी कर रहे थे। पैपराजी की हरकतों को देख सलमान खान का पारा चढ़ गया और उन्होंने पहले इशारों-इशारों में पैपराजी को लताड़ लगाई इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बैक-टू-बैक पोस्ट शेयर कर पैपराजी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अपनी गलती भांपते हुए पैपराजी ने मौका मिलते ही भाईजान से माफी मांगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button