Assam: बाढ़ में भीगी बच्चों की किताबें, सड़क किनारे सुखाते हुए वीडियो वायरल
Assam: Children's books soaked in floods
असम (Assam) में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज बहाव की वजह से अबतक कई गांव पानी में बह चुके हैं। वहीं करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बाढ़ से मची तबाही में लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं असम में मची इस तबाही के बीच बच्चों के स्कूल की किताबें भी भीग गई हैं। ऐसे में बच्चे अपनी किताबों को सड़क किनारे सुखाने को मजबूर नजर आ रहे हैं। बच्चों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
असम में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है पानी के तेज बहाव ने पूरे पूरे गांव तबाह कर दिए हैं। बाढ़ की तबाही से लोगों को काफी नुकसान है। ऐसे में बाढ़ के कहर के बीच एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल की लड़की अपनी भीग चुकी किताबों को सड़क के किनारे सुखाती नजर आ रही है।
वीडियो सड़क से गुजरते हुए एक वाहन पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो में लड़की काफी परेशान दिखाई दे रही है। वो अपनी पूरी तरह से भीग चुकी किताबों को सड़क किनारे खड़े होकर सुखाती नजर आ रही है। बता दें बच्चों की किताबों से जुड़ी परेशानी को देखते हुए प्रदेश की भाजपा (BJP) सरकार ने बच्चों की भीगी किताबों को मुफ्त में बदलने का आदेश दिया है।



