अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही राजघाट पहुंचे Sonam Wangchuck, पत्नी संग दी बापू को श्रद्धांजलि
Sonam Wangchuk got discharged form Medanta Hospital
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuck) को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से सोमवार दोपहर डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होते ही वो अपनी पत्नी डॉ गीतांजलि के साथ दिल्ली के राजघाट पहुंचे। दोनों ने वहां पहुंच बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि बापू का दिखाया हुआ रास्ता आज भी उतना ही सही है जितना 100 साल पहले था। शांतिपूर्ण आंदोलन के कारण ही आज हमारी जीत हुई। हिंसा होती तो मामला बिगड़ सकता था। इसलिए मैंने समय से पहले अनशन खत्म किया।
बता दें सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक के सिलसिले में दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी (CJP) यानी कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। प्रोटेस्ट में वो भूखहड़ताल कर रहे थे और अचानक 21वें दिन उन्हें दिल्ली पुलिस जंतर मंतर से उठाकर अस्पताल ले गई थी, जिसके बाद ये आंदोलन और भी उग्र हो गया था। वहीं 26वें दिन जे पी नड्डा ने सोनम वांगचुक से बात कर उनका अनशन खुलवाया था। वहीं 25 जुलाई को सरकार ने बच्चों की मांग को पूरा किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दिया। वहीं सोनम वांगचुक को तबीयत स्थिर होने के बाद अब डिस्चार्ज किया है।





Picture Courtesy: Instagram.



