News

Chhatarpur: पति के दोस्त संग रहना चाहती है महिला, 9 साल पहले की थी लव मैरिज

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के दोस्त के साथ रहने की इच्छा जताते हुए पति से तलाक मांगा है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस खबर ने इलाके में सनसनी मचा दी है। खास बात ये है कि दंपत्ति ने करीब 9 साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर एक-दूसरे से लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी है।

मामला छतरपुर के ईसानगर का है। यहां पहाड़गांव की शिवानी दुबे ने पति को छोड़ उसके करीबी दोस्त के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। शिवानी ने साल 2016 में प्रदुम सिंह परिहार से शादी की थी। दोनों की शादी परिवार के विरोध के बाद हुई थी। इस शादी के बाद दोनों का करीब 8 साल का बेटा भी है।

शिवानी के पति प्रदुम की मानें तो उनका करीबी दोस्त सुमित अग्रवाल उनके घर अक्सर आता-जाता था। यहां तक की सुमित और शिवानी एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हुए रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाते थे। लेकिन अब दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का खुलासा किया है। इसी को लेकर शिवानी और सुमित 17 सितंबर को थाने पहुंचे। शिवानी ने थाने पहुंच एक आवेदन पत्र सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने अपनी इच्छा से पति प्रदुम से अलग होने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही शिवानी ने सुमित के साथ रहने और शादी की इच्छा भी जाहिर की है।

वहीं पति प्रदुम ने अपने आठ साल के बेटे को अपने पास रखने की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति और कानून के मुताबिक ही प्रक्रिया पूरी कर फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button