Mainpuri: सास को हुआ दामाद से प्यार, थाने पहुंचा मामला, Video
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सास का दिल अपने ही दामाद पर आ गया, जिसके बाद दोनों एक-साथ रहने की जिद पर अड़ गए और थाने जा पहुंचे। वहीं दामाद का कहना है कि वो सास के बिना नहीं रह सकता है और दोनों शादी करना चाहते हैं।
मामला मैनपुरी के खरगजीत नगर का है। यहां 35 साल की सास का दिल 19 साल के दामाद पर आ गया है। अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ससुराल आने-जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनों की जमकर फोन पर भी बातचीत होने लगी। ऐसे में दामाद को पत्नी के बदले सास पसंद आ गई। अब दामाद पत्नी छोड़ सास के साथ रहने की बात कर रहा है।
ये हैरान कर देने वाला मामला जब कोतवाली पहुंचा तो परिजनों के कड़े विरोध के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही। इस मामले में युवक का कहना है कि उसका अपनी सास के बिना बिल्कुल मन नहीं लगता है। युवक ने साथ ही ये भी कहा कि अगर महिला के बच्चे चाहें तो वो हमारे साथ रह सकते हैं। जबकि पास खड़ी महिला (सास) ने कहा कि छोटे बच्चों को हम पालेंगे। महिला ने भी युवक के साथ ही रहने की बात कही।
बता दें महिला के पति का निधन करीब दो साल पहले हो गया था। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की उम्र अभी काफी कम है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर दर्ज होने पर ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।



