News

Hardik Pandya की GF Mahieka ने शेयर की रोमांटिक ट्रिप की तस्वीरें, फैन्स ने पूछी शादी की तारीख

Hardik Pandya's girlfriend Mahieka shared pictures from their romantic trip of Saint-Tropez

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कभी अपनी लव लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते चर्चा में रहते हैं। इस बीच वो अपनी रोमांटिक लाइफ के लिए सुर्खियां लूट रहे हैं। हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ फ्रांस के Saint-Tropez में हैं। वो यहां अपनी लेडी लव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे हैं। माहिका ने अपने इस रोमांटिक ट्रिप की कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं।

पॉपुलर मॉडल माहिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और अपने लव रिलेशन को लेकर भी काफी ओपन हैं। वो हार्दिक के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरों को अक्सर अपने अकाउंट पर शेयर करती नजर आती हैं। उन्होंने अब से कुछ देर पहले कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच का बॉन्ड देखने को मिल रहा है। माहिका द्वारा साझा की गई तस्वीरों में फ्लाइट से लेकर Saint-Tropez पहुंचने और हैलीकॉप्टर से जाने तक की तस्वीरें हैं। उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में वो हार्दिक के साथ रोमांटिक डेट पर दिख रही हैं। माहिका तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं। वहीं हार्दिक अपनी लेडी लव के लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर चलते नजर आए हैं। हार्दिक और माहिका हमेशा की तरह एक-दूसरे का हाथ थामें चलते दिखे हैं।

माहिका द्वारा साझा की गई तस्वीरों पर फैन्स और करीबियों के प्यार भरे कमेंट देखने को मिल रहे हैं। वहीं कुछ फैन्स ने कमेंट कर शादी की तारीफ पूछी है। कुछ लोगों ने स्वीट न्यूज के बारे में कमेंट किया है। जहां चाहने वाले हैं तो कुछ लोग हार्दिक को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हार्दिक IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कम और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने पर ज्यादा ध्यान देते दिखे। लोगों का कहना है कि हार्दिक मुंबई के लीग से बाहर होने का ही इंतजार कर रहे थे।

बता दें हार्दिक और माहिका पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे का हाथ थामें चलते देखा जाता रहा है। इस कपल ने दिवाली के खास मौके पर अपने रिलेशन को ओपन किया था। वहीं माहिका हार्दिक के साथ हर स्पोर्ट्स इवेंट और ट्रिप पर साथ नजर आती हैं। हाल ही में दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर थीं हालांकि इस जोड़ी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button