News

Greater Noida: सेफ्टी बेल्ट टूटने से नेटवर्क इंजीनियर की मौत

Network Engineer Dies after falling from 190 foot high tower in Greater Noida

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां नेटवर्क ठीक करने मोबाइल टावर पर चढ़े नेटवर्क इंजीनियर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में हादसे का कारण सेफ्टी बेल्ट के लॉक का टूटना बताया गया है। हादसे में घायल हुए इंजीनियर को अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामला गुरुवार देर शाम का है। यहां ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में 31 वर्षीय नेटवर्क इंजीनियर शांतनु की टावर से गिरने पर मौत हो गई। इलाके में तेज आंधी-तूफान के बाद मोबाइल टावर में आई तकनीकि खराबी को ठीक करने के दौरान इंजीनियर के तौर पर कार्यरत शांतनु करीब 40 मीटर ऊंचे टावर से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के धर्मपुर गांव का रहने वाला था। वो निजी टेलीकॉम कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वो वर्तमान में मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में अपने एक सहकर्मी के साथ रह रहे थे। कंपनी ने उन्हें गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले के मोबाइल टावरों के मेंटेनेंस और टेक्निकल फॉल्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी।

गुरुवार को इलाके में आए तेज आंधी तूफान के बाद चांदपुर गांव स्थित मोबाइल टावर के नेटवर्क में खराबी की सूचना मिली थी। इसे ठीक करने के लिए शांतनु अपने सहयोगी यश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे थे। शांतनु 40 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे थे, जबकि उनका सहयोगी नीचे निगरानी कर रहा था। इसी दौरान सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और शांतनु संतुलन बिगड़ने से कंक्रीट की जमीन पर नीचे आ गिरे। घायल अवस्था में उनके सहयोगी ने स्थानीय लोगों की मदद से शांतनु को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button