Mouni Roy ने दोबारा किया पति Suraj Nambiar को फॉलो, दो दिन पहले किया था अलग होने का अनाउंसमेंट
Mouni Roy re-followed husband Suraj Nambiar, two days after announcing their separation
पॉपुलर एक्ट्रेस मॉनी रॉय (Mouni Roy) पिछले कुछ दिनों से खबरों में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनका हालिया अनाउंसमेंट था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ अपनी 4 साल की शादी को खत्म करने जा रही हैं। ये फैसला दोनों ने काफी सोच समझकर लिया है। इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। लेकिन दो दिन बाद ही मॉनी ने दोबारा पति सूरज को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। हालांकि सूरज ने अभी भी मॉनी को फॉलो नहीं किया है। इसके बाद से दोनों के पैच-अप की खबरें भी आनी शुरू हो चुकी हैं।
मॉनी रॉय अपनी खूबसूरती के लिए खासा पॉपुलर हैं। वहीं अब वो अपनी मैरिड लाइफ में हो रही उथल-पुथल को लेकर चर्चा में आ गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मॉनी और सूरज के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही है। दोनों अपनी-अपनी लाइफ को अपने तरीके से जीना चाहते हैं। यही वजह है कि ये कपल अब एक-दूसरे से अलग होने की ठान चुका है। हालांकि इस फैसले को सामने आए अभी महज 2 दिन हुए हैं ऐसे में एक बार फिर मॉनी का सूरज को फॉलो करना दोबारा एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

फैन्स की मानें तो एक्ट्रेस की ओर से साथ रहने की कोशिश नजर आ रही हैं। लेकिन सूरज इसमें उनका साथ देते नहीं दिख रहे। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की मॉनी से बढ़ती नजदीकियों की वजह से ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। हालांकि मॉनी और दिशा एक-दूसरे की बेहद अच्छी दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। खास बात ये है कि दिशा ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। अब देखना होगा कि मॉनी और सूरज के बीच का रिश्ता आगे क्या मोड़ लेता है।



