GALLERY

Shanaya Kapoor ने रैंप पर बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, इंटरनेट पर छाया ग्लैमरस अंदाज

Shanaya Kapoor looks chic on ramp

बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उनका ये ग्लैमरस लुक रविवार को आयोजित हुए फैशन इवेंट टाइम्स लाइफस्टाइल फैशन वीक के दौरान देखने को मिला। इस इवेंट में शनाया रैंप पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। शनाया कपूर ने यहां सफेद रंग के खूबसूरत ब्रालेट के साथ स्ट्रेट स्कर्ट पहनी थी। इस आउटफिट में सिल्वर गोटा पट्टि वर्क देखने को मिला। शनाया बेस मेकअप और खुले बालों में बेहद स्टनिंग नजर आईं। उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर भावना राव (Bhawna Rao) के केलेक्शन को रप्रेजेंट किया। शनाया, भावना के कलेक्शन की शो-स्टॉपर भी रहीं। इस इवेंट पर शनाया की एंट्री भर से सबकी निगाहें उन पर जा टिकीं। शनाया बेहद बोल्ड और ग्लैमरस नजर आईं। शनाया का ये ग्लैमरस अवातर अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। देखें शनाया कपूर की खूबसूरत तस्वीरें।

Picture courtesy Khan Hammad Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button