Rinku Singh की लकी चार्म बनीं मंगेतर Priya Saroj, खूबसूरत Video हुआ वायरल
Rinku Singh's fiancee Priya Saroj becomes his lucky charm, beautiful video goes viral
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) आईपीएल (IPL) 2026 में अपने दमदार परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। रविवार शाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए LSG और KKR के मुकाबले में रिंकू सिंह का जलवा देखने को मिला। उन्होंने ना सिर्फ शानदार बल्लेबाजी बल्कि बेहतरीन फिल्डिंग कर के कोलकाता की टीम को ये अहम जीत दिलाई। वहीं ये अहम मुकाबला देखने उनकी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) भी स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन्हें रिंकू सिंह का लकी चार्म कहा गया।
रिंकू सिंह को चीयर करने पहुंची प्रिया सरोज समय-समय पर उनका हौसला बढ़ाती देखी गईं। वहीं रिंकू द्वारा लगाए गए छक्को और उनके द्वारा लपके गए हर एक कैच पर प्रिया का जबर्दस्त रिएक्शन देखने को मिला। इस दौरान उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। प्रिया सरोज ने मैच के दौरान कहा कि वो अपने ससुर को मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पापा यहां होते तो बहुत खुश होते।
वहीं रिंकू सिंह मैच खत्म होने के बाद इंतजार कर रही अपनी मंगेतर से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रिया को गले लगाया और मुस्कुराते नजर आए। इस कपल का video सोशल मीडिया पर काफी viral हो रहा है। दोनों का वीडियो केकेआर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। दोनों की जोड़ी और सादगी की चर्चा अब जोरों पर है। ना ज्यादा शोर शराबा ना दिखावा दोनों के बीच की बॉन्डिंग खासा पसंद की जा रही है। बता दें समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने पिछले साल एक-दूसरे से सगाई की थी। ये जोड़ी इस साल जून में शादी करने जा रही थी लेकिन हाल ही में रिंकू के पिता का निधन होने की वजह से अभी शादी की नई डेट का खुलासा नहीं हुआ है।



