PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav समेत कई नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश दुनिया से लोग पीएम मोदी (PM Modi Birthday) को जन्मदिन की बधाई के संदेश देते दिख रहे हैं। इस मौके पर विपक्षी पार्टियां भी पीछे नहीं हैं। पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी बधाई संदेश दिए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ हटके अंदाज में पीएम को बधाई दी।



पीएम मोदी को देश दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने x पर लिखा, “आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं”। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं’। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने मोदी जी को बधाई देने का अलग ही अंदाज अपनाया है। उन्होंने दिल्ली में SIR के नाम पर वोटरों के नाम लिस्ट से गायब होने के मुद्दों को उजागर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘बधाई मोदी जी भारत के संविधान की हत्या करने के लिए। हैप्पी बर्थडे मोदी जी’।
देशभर में PM मोदी के जन्मदिन के खास अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं दौड़ का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं रक्तदान शिविर में रक्तदान किया जा रहा है। कहीं पर पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए पूजा-पाठ किया जा रहा है। वहीं भाजपा नेता नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने देशवासियों से पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना के लिए 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील की है।



