News

UPSC 2025 Result: अकबरपुर के शुभम वर्मा ने यूपीएससी में हासिल की सफलता

Shubham Verma cracks UPSC 2025 Exam

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम रिजल्ट की घोषणा कर दी। इस परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप रैंक हासिल की है। वहीं उत्तर प्रदेश के अकबरपुर जिले के शुभम वर्मा (Shubham Verma) ने भी अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उन्होंने यूपीएससी 2025 में सफलता हासिल करते हुए 862 रैंक हासिल की।

शुभम वर्मा ने सेल्फ स्टडी के जरिए इस परीक्षा में ये सफलता हासिल की है। यूपीएससी ने कुल 958 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चुना है। इसमें सबसे ज्यादा लोगों को सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए की नौकरी दी गई है। कुल 180 लोगों को आईएएस के पद के लिए चुना गया है। वहीं चुने गए 55 लोगों को आईएफएस की नौकरी दी गई है। 150 लोगों को आईपीएस के पद पर नियुक्त करने के लिए चुना गया है।

यूपीएससी ने इस बार 348 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रखा है। अगर मौजूदा 958 उम्मीदवारों में से कोई किसी कारण से नौकरी ज्वाइन नहीं करता है तो 348 में से किसी एक उम्मीदवार को वह पद ऑफर किया जाएगा। यूपीएससी ने दो उम्मीदवारों के रिजल्ट को रोक दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button