News

Bijnor: मस्जिदों से उतारे गए 90 लाउडस्पीकर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले में कई मस्जिदों से लाउडस्पीकरों (Loudspeaker Action) को उतारे जाने का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने बिना अनुमति और निर्धारित मानक से ज्यादा तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों को मस्जिद से उतारा है। इस दौरान करीब 90 से ज्यादा लाउडस्पीकर उतारे गए।

बिजनौर (Bijnor) में पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें बिना अनुमति और निर्धारित मानक से ज्यादा तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों को उतारा जा रहा है। इस विशेष अभियान में बिजनौर में मस्जिद में होने वाली अजान के दौरान तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज होने पर स्पीकरों को उतारा गया है।

बता दें बिजनौर जिला जेल के निरीक्षण के दौरान डीएम जसजीत कौर और एसपी के.के. बिश्नोई को मस्जिद से अजान की बेहद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों ने जांच शुरू करते हुए पहले ही दिन 90 से ज्यादा स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाकर उन्हें कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही मस्जिदों के इमामों को निर्धारित डेसिबल में ही आवाज रखने की सख्त हिदायत भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button