Ballia Buffalo Birthday: केक काटकर मनाया गया भैंस का बर्थडे, गांव में मना जश्न
आपने लोगों को कुत्ते बिल्ली का बर्थडे मनाते अक्सर देखा होगा लेकिन नया मामला भैंस के बर्थडे (Buffalo Birthday) का है। बलिया (Ballia) में एक पालतू भैंस के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने का अनोखा मामला सामने आया है। यहां ‘बसंती’ नाम की एक भैंस का चौथा बर्थडे था, जिसे भैंस के मालिक के साथ-साथ गांववालों ने भी जोरदार अंदाज में मनाया। इस अनोखे बर्थडे सेलिब्रेशन के videos सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।
मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया के बड़गांव (Badgaon) का है। यहां एक भैंस का जन्मदिन पूरे गांव ने मिलकर बेहद धूमधाम से मनाया। भैंस का नाम ‘बसंती’ है और उसके मालिक का नाम राजेश कुमार वर्मा है। भैंस के मालिक को उसकी भैंस से काफी प्यार है। उन्होंने अपनी पालतू भैंस ‘बसंती’ के चौथे बर्थडे के खास मौके को जश्न के रूप में मनाया।
इस दौरान भैंस को बच्चों की तरह सजाया गया। उसके माथे पर टीका भी लगाया गया और उसके गले में माला भी पहनाई गई। इतना ही नहीं भैंस बसंती के बर्थडे के खास मौके पर मालिक ने गुब्बरों से आस-पास की डेकोरेशन भी की। उन्होंने इस बर्थडे बैश में गांववालों को भी शरीक किया। इस दौरान गांववाले भी खुशी से जश्न मनाते दिखे। भैंस ने बर्थडे की कैप भी लगाई थी। वहीं मालिक ने भैंस के लिए केक काटा और लोगों ने ताली बजाकर हैप्पी बर्थडे बसंती भी गाया। इसके बाद लोगों ने केक के बदले बसंती को केले खिलाए। ये नाजारा बेहद हटके और खुशनुमा नजर आया।



