News

Fatehpur: इंस्टाग्राम रील्स नहीं देख पाते थे ग्रामीण, Jio के टावर कर्मी को बनाया बंधक, VIDEO

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव के लोगों ने खराब नेटवर्क की समस्या से परेशान होकर JIO कंपनी के टावर कर्मी को बंधक बना लिया। इस मौके पर उन्होंने मोबाइल टावर कर्मी को खंबे से बांधकर प्रदर्शन किया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आया ये मामला फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी (Bindki) क्षेत्र के हरदौली (Hardauli) गांव का है। यहां 5G नेटवर्क (5G Network) और खराब इंटरनेट की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामे के बाद टावर का निरीक्षण करने पहुंचे JIO टेलीकॉम के टावर कर्मचारी को ग्रामीणों ने घेर लिया और रस्सी से टावर के खंभे पर बांध दिया। इस दौरान ग्रामीण वीडियो बनाकर अपनी शिकायत बताते देखे गए।

गांववालों का दावा है कि खराब नेटवर्क के चलते वो इंस्टाग्राम पर रील्स नहीं देख पाते हैं और ना ही ऑनलाइन पेमेंट कर पाते हैं। उनका आरोप है कि 5G का रिचार्ज कराने के बाद भी इंटरनेट नहीं चलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब दो सालों से गांव में 5G कनेक्टिविटी बेहद खराब है और कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button