Bihar: शादी के तीसरे दिन हुई बेटी, नेपाल में प्रिंसिपल संग रचाई थी शादी
muzaffarpur teacher shaista praveen gave birth to child after wedding
बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर से भागकर नेपाल में शादी करने वाला जोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह उनकी बेटी है, जो शादी के तीसरे दिन पैदा हुई है। वहीं बेटी के पैदा होने के बाद महिला ने अपने अपहरण की सारी बातों से इनकार किया है।

मामला मुजफ्फरपुर के औराई का है। यहां 60 वर्षीय राकेश शाह एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं और स्कूल के प्रिंसिपल भी हैं। वहीं महिला शाइस्ता परवीन जिसकी उम्र 28 साल है वो राकेश के स्कूल में शिक्षिका हैं। दोनों को काम के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया है और दोनों ने लोकलाज की फिक्र किए बिना एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया।
राकेश जो पहले से शादीशुदा हैं उन्होंने अपनी पत्नी और चार बच्चों को पीछे छोड़ प्रेमिका का हाथ थामा और भागकर नेपाल चले गए। वहां जाकर दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और शादी की फोटो को बकायदे पोस्ट किया। वहीं जब शादी की फोटो सामने आई तो शाइस्ता के भाई ने अपहरण का इल्जाम लगाते हुए बहन को बहलाने फुसलाने की बात कही। लेकिन अब शादी के तीसरे दिन शाइस्ता ने बेटी को जन्म दे दिया है। साथ की अपहरण की बातों को खारिज कर दिया है।
अधेड़ राकेश से शादी कर चुकीं शाइस्ता फिलहाल वो मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पहले महिला का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें राकेश शाह और शाइस्ता परवीन ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर जाकर एक मंदिर में शादी की थी और शाइस्ता ने 21 फरवरी को बेटी को जन्म दिया है। हालांकि महिला का कहना है कि उन्होंने 2025 में ही एक-दूसरे से शादी कर ली थी।



