GALLERY

Sobhita Dhulipala ने दिखाया अपना LinkedIn प्रोफाइल लुक, बॉसलेडी का अंदाज हुआ वायरल

Sobhita Dhulipala showed off her LinkedIn profile look

पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल सोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) अब अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में हैं। सोभिता ने अब से कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बॉसलेडी लुक में नजर आ रही हैं। सोभिता ने तस्वीरों के जरिए अपना LinkedIn प्रोफाइल शो किया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, लिक्डइन को दे रही हूं। सोभिता के लुक की बात करें तो वो नीले रंग का शर्टलेस ब्लेजर पहने दिखी हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर पहने हैं। सोभिता शॉर्ट हेयर लुक्स में हैं और बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। उन्होंने मिनिमल ज्वैलिरी और मिनिमल मेकअप किया है। सोभिता का ये खूबसूरत अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें सोभिता की ग्लैमरस तस्वीरें।

Picture courtesy Sobhita Dhulipala Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button