GALLERY

Mouni Roy पहुंची Cannes, ग्लैमरस तस्वीरें देख Disha Patani और Talwiinder ने किया कमेंट

Mouni Roy reached Cannes, Disha Patani and Talwinder commented after seeing her glamorous pictures.

छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मौनी ने हाल ही में पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ अपनी शादी को खत्म करने की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो आपसी सहमती से अपनी चार साल की शादी को खत्म कर रहे हैं। वहीं इस बड़े फैसले के बाद अब मौनी कान्स (Cannes) पहुंच गई हैं। उन्होंने वहां पहुंचते ही ग्लैमरस लुक में कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में मौनी हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं। वो ब्लैक हॉल्टर नेक ड्रेस के साथ नेट स्टॉकिंग्स पहने दिखीं। मौनी का ये बोल्ड अंदाज देख उनकी बेहद करीबी दोस्त एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) और दिशा के कथित बॉयफ्रेंड तलविंदर (Talwiinder) ने भी मौनी का हैसला बढ़ाते हुए कमेंट किया है। मौनी का ये लुक सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। देखें मौनी रॉय की तस्वीरें।

Picture Courtesy Mouni Roy Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button