News

Salman Khan की मां को हुई बेटे की चिंता, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कहा, Chill Maro Yaar

Salman Khan's mother worried about her son, the actor shared a post

बॉलीवुड के दबंग खान यानी एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट हैं, जिन्हें वो आए दिन पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। सलमान ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर अकेलेपन की बात शेयर की थी। इस पर उनकी मां परेशान होती नजर आई हैं। इसका खुलासा खुद सलमान ने किया है वो भी एक नई पोस्ट के जरिए। सलमान ने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, मां परेशान हो रही है। Chill Maro Yaar.

सलमान खान उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन वो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ और दोस्तों से जुड़े पोस्ट करते देखे गए हैं। सलमान ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर तन्हाई और अकेलेपन से जुड़ी बात लिखी थी। इसके बाद सोशल मीडिया और फैन्स के बीच एक्टर को लेकर चिंता देखने को मिली थी। वहीं ऐसा ही कुछ सलमान के परिवार में भी देखने को मिला।

सलमान ने सोमवार रात एक नया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अरे यार मैं अपने बारे में नहीं बात कर रहा था। मैं कैसे अकेला हो सकता हूं जिसका इतना बड़ा और प्यारा सा परिवार है दोस्त हैं। मैं कैसे तन्हा हो सकता हूं जब तुम लोगों की शुभकामनाएं हैं दुआएं हैं। मैं तो सबसे बड़ा नाशुकरा होउंगा। कभी कभी लोगों के साथ रह कर पक जाता हूं, इसलिए मैं थोड़ा मेरा समय लेता हूं। बस। इस बार कोई फोटो नहीं बस ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही है, क्या हुआ बेटा। चिल मारो यार।

बता दें सलमान खान ने रविवार देर शाम पोस्ट शेयर किया जिसमें एक फोटो भी थी। इस फोटो में वो अपनी 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिखे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी अपनी राय में अकेले रहने के दो तरीके हैं। ‘अकेला’ और ‘तन्हा’। ‘अकेला’ होना आपकी अपनी मर्जी होती है, जबकि ‘तन्हा’ आप तब महसूस करते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता। अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है।’ इस पोस्ट को देख सलमान खान के करीबियों में चिंता देखने को मिली थी। वहीं अब सलमान ने नई पोस्ट शेयर कर सबकी चिंता दूर कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button