बॉयफ्रेंड संग थाईलैंड पहुंचीं Shraddha Kapoor, क्यूट तस्वीरें की शेयर
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी सादगी को लेकर दर्शकों के बीच पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों वेकेशन मोड में हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए थाईलैंड (Thailand) पहुंच गई हैं। श्रद्धा ने अपने इस वेकेशन की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। श्रद्धा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वो बेहद क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं। वो पूरी तरह से नो-मेकअप में हैं और बेहद सादगी के साथ वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। श्रद्धा ने अपनी वेकेशन गैलरी में एक फोटो बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की भी शेयर की है। उस फोटो में दोनों एक लाइब्रेरी में बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। श्रद्धा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल के साथ बिताए क्यूट मूमेंट की तस्वीरों और वीडियोज को फैन्स के साथ साझा करती नजर आती हैं। देखें श्रद्धा कपूर की तस्वीरें।







PC Shraddha Kapoor Instagram.



