News

Khade Hanuman Ujjain: क्रेन भी नहीं हिला सकी बलशाली हनुमान की प्रतिमा, 170 साल पुराना मंदिर हुआ ध्वस्त

Khade Hanuman Ujjain: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का उज्जैन (Ujjain) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह बलशाली हनुमान जी की मूर्ति है जिसे घंटों की मशक्कत के बाद भी प्रशासन हिला तक नहीं सका। उज्जैन में पिछले कुछ दिनों से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते रास्ते में आने वाली हर रुकावट को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी रास्ते में 170 साल पुराना हनुमान मंदिर भी है जिसे नगर निगम की टीम ने दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्लान तैयार किया था, लेकिन इस प्लान में भगवान हनुमान की अनुमति नहीं थी जिसके कारण प्रशासन उन्हें हिला पाने में भी नाकाम साबित हुआ।

उज्जैन में ये प्रगति कार्य साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए किया जा रहा है। इसी के चलते खड़े हनुमान के प्रचीन मंदिर को रास्ते से हटाने का कार्य चल रहा था। ये कार्य 4 सितंबर से शुरू हुआ, जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया। लोगों की आस्था की बात थी तो इलाके में सुरक्षा की तैनात की गई। वहीं प्रशासन ने कड़ी मशक्त के बाद मंदिर के ढांचे को गिराया। इसके बाद वीर हनुमान की प्रतिमा की बारी आई तो प्रशासन तमाम जुगाड़ के बाद भी उन्हें हिला पाने में नाकाम साबित रहा।

हनुमान जी की ये प्रतिमा करीब 8 फीट की बताई जा रही है, जिसे हाईड्रोलिक मशीन और क्रेन की मदद से हटाने का प्रयास किया गया लेकिन सब नाकाफी रहा। ऐसे में लोगों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। उनका मानना है कि खड़े हनुमान अपना स्थान नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में टीम को फिलहाल काम रोकना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button