Rakhi Sawant ने Kangana को लिया आड़े हाथ, बोलीं ‘बच्चियों के लिए बुरा बोलती है तू अपना चरित्र देख’
Rakhi Sawant reacted to the recent controversial remarks made by Kangana Ranaut
बॉलीवुड क्वीन राखी सांवत (Rakhi Sawant) ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी भड़ास निकाली है। राखी ने वीडियो में कहा कि तुम बच्चियों के लिए इतना भला बुरा बोल रही हो तुम अपना चरित्र देखो। राखी सावंत के इस बयान पर उनके फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राखी बेबाक हैं और युवाओं का हर कदम पर साथ देती हैं।
राखी सांवत हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती आई हैं फिर चाहे बात सरकार के खिलाफ ही क्यों ना हो। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला जब राखी ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ धाबा बोल दिया। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा, खजवी कैसी है खजवी, क्या देकर मिनिस्टर बन गई तू। ऐसे तो तू कहीं बाहर जाएगी खजवी..कंगना तो तुझे तो कोई कुत्ता भी वोट नहीं देगा। पता नहीं तू क्या देखकर सीएम पीएम पता नहीं क्या बन गई है। भगवान जानें कैसे बन गई ये। मंडी में।
राखी ने आगे कहा, सुन मेरी बात हमारी लड़कियों को क्या बकवास कर रही है तू चुड़ैल। क्या बकवास कर रही है मेरे स्टूडेंट लड़कियों को मेरे देश की लड़कियों को। एक कान के नीचे थप्पड़ तो खाई थी ना एयरपोर्ट पर। तुझे डर नहीं है और थप्पड़ खाएगी। सब जगह से। तू मेरे देश की लड़कियों के साथ क्या बकवास कर रही है। जैड सिक्योरिटी तुझे दे दी इसके भरोसे तू बकवास कर रही है। तेरे में दम है तो अकेले घूम, हम जैसे घूमते हैं। तब तुझे पता चलेगी देश की ताकत, देश के बच्चों की ताकत, देश के लोगों की ताकत। भगौड़ी संसद में बैठ के क्या बकवास करे जा रही है। देश की लड़कियों को इतना बुरा बोल रही है। अपना चरित्र देख बॉलीवुड में क्या क्या करी है। किस किस के साथ रही है। कितने कितने साल कहां कहां मुंह काला किया है। अपना चरित्र देख। गटर माउथ गंदी नाली की कीड़ी। मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही है तेरी इतनी औकात है। तेरी इतनी औकात है।
बता दें कंगना रनौत ने हाल ही में CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने वाले बच्चों के लिए कड़वाहट दिखाई थी। उन्होंने प्रोटेस्ट में भाग लेने वाली लड़कियों को भद्दा और बदसूरत बताया था। कंगना ने बच्चों को गटर बताया था। यही नहीं उन्होंने बच्चों के माता-पिता पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आखिर इन्हें कौन पैदा कर रहा है।



