News

Ayesha Khan के पैर पर खड़ा हुआ भाई, Gym का वीडियो देख CJP ने किया कमेंट

Ayesha Khan gym video went viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कभी वो अपने गाने की वजह से सुर्खियां लूटती हैं तो कभी प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बीच आयशा का GYM वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका भाई उनके पैर पर खड़ा है और आयशा वेटलिफ्टिंग कर रही हैं। इस वीडियो के चर्चा में आने की वजह सीजेपी का कमेंट है जो खूब वायरल हो रहा है।

सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट गाने में नजर आने वाली आयशा ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं। वीडियो में आयशा स्ट्रेंथ चेक कराती दिखीं। वीडियो में वो दीवार पर कमर टिकाती हैं और एक वेट घुटने पर रखती हैं। इसके बाद वो होता है जो किसी ने सोचा नहीं था। उनका भाई उनके घुटनों पर आकर खड़ा हो जाता है। ये वीडियो खूब चर्चा लूट रहा है। बता दे ये वेटलिफ्टिंग दिखने में तो आसान लगती हैं लेकिन ये काफी मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नजर आने वाली आयशा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में वजन गैस करने के लिए कहा। वहीं उनके इस वीडियो पर फैन्स प्यारभरे कमेंट कर रहे हैं। लेकिन वीडियो पर सीजेपी (CJP, कॉकरोच जनता पार्टी) द्वारा किया कमेंट खासा चर्चा लूट रहा है। उनके वीडियो पर सीजेपी ने कमेंट कर लिखा, आयशा, छात्रों के साथ खड़े होने और उनकी आवाज का समर्थन करने के लिए आपका धन्यवाद। उनके मकसद के प्रति आपकी हिम्मत और प्रतिबद्धता ये दिखाती है कि न्याय और शिक्षा के लिए आवाज उठाना कितना जरूरी है।

वहीं आयशा के कमेंट बॉक्स में कई युवा कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके द्वारा की गई इस वेटलिफ्टिंग को करीब 110 किलो बताया है। कई फैन्स ने आयशा के लिए लिखा, हमें पता है तुम्हारे पास स्पाइन (रीढ़) है। बता दें आयशा खान हाल ही में जंतर मंतर पर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में नजर आई थीं। उन्हें और उनके भाई को मुंबई में पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद से फैन्स खासकर युवाओं यानी GEN Z के बीच आयशा और भी पॉपुलर हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button