ODI World Cup 2027 के वेन्यू का ऐलान, तीन देशों में होंगे 57 मुकाबले
ICC Men’s ODI World Cup 2027
क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप (ODI World Cup) 2027 के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। इस बार तीन देश मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहे हैं। ये देश हैं दक्षिण अफ्रीका (South Africa), जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और नामीबिया (Namibia) हैं। इन तीनों देशों की मेजबानी में टूर्नामेंट के कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।
ICC Men’s ODI World Cup 2027 को लेकर आईसीसी द्वारा वेन्यू और मेजबान देशों के नाम घोषित कर दिए हैं। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया की मेजबानी में कुल 57 मैच होने हैं। इस टूर्नामेंट के लिए 12 वेन्यू यानी स्टेडियम चुने गए हैं। आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड कप के लिए मेजबान तीन देशों के 12 शहरों का भी ऐलान किया है।
बात दक्षिण अफ्रीका की करें तो यहां कुल 8 वेन्यू को चुना गया है, जिनमें जोहानसबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, केपटाउन, ग्केबेर्हा, पार्ल, ब्लोमफोंटेन और ईस्ट लंदन (कुगोम्पो सिटी) हैं। वहीं जिम्बाब्वे के 3 शहरों हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स को चुना गया है। जबकि नामीबिया से सिर्फ एक वेन्यू विंडहोक को चुना गया है।
2027 में होने वाले इस वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 57 मैच खेले जाएंगे। ये वनड के वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा मुकाबले हैं। इससे पहले साल 2003 वर्ल्ड कप में कुल 54 मुकाबले खेले गए थे। वहीं साल 2023 में खेले गए वर्ल्ड कप में कुल 48 मुकाबले खेले गए थे।



