Kangana Ranaut पर CJP का पलटवार, ‘इन्हें कोई सीरियस नहीं लेता’
Saurav Das responded to BJP MP Kangana Ranaut's remarks about Gen Z protesters
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा नेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में GEN Z को लेकर विवादित बयान दिया था। कंगना ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता पर भी वार किया था। कंगना ने कहा था कि प्रदर्शन करने वाली लड़कियां बेहद बदसूरत और भद्दी हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें आखिर कौन पैदा कर रहा है। वहीं अब कंगना के इस विवादास्पद बयान पर CJP की प्रतिक्रिया आई है। सीजेपी लीडर ने बयान देते हुए कहा कि, ‘इन्हें कोई सीरियस नहीं लेता’।
कंगना के बयान के बारे में जब सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा, कंगना रनौत को तो उनकी पार्टी भी पूछती नहीं है और उन्हें कोई सीरीयस नहीं लेता है। उनकी श्ब्दावली ठीक नहीं है। ये शब्द किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं लगते जो मानसिक रूप से स्थिर हो। क्योंकि आप युवाओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर आपके परिवार में कोई युवा है जो GEN Z है तो क्या आप उनके लिए भी ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करेंगे। तो मुझे नहीं पता। मतलब, कंगना रनौत के बारे में मेरे पास कहने को कुछ ज्यादा नहीं है। जेन जी ने आपसे कहीं ज्यादा काम देश के लिए किया है। देश में एक बार फिर लोकतंत्र को जगाने का काम जेन जी ने किया है।
वहीं सीजेपी लीडर अभिजीत दीपके ने कंगना के बयान पर जवाब देते हुए कहा, उन्हें कोई सीरियस लेता भी है?। वहीं सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कंगना के गटर जनरेशन वाले बयान पर कहा, आपने हमें कॉकरोच कहा, आपने हमें गटर कहा, याद रखिए, यही कॉकरोच गटर से बाहर निकले और आपके एक मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। बता दें कंगना रनौत सीजेपी प्रोटेस्ट के पहले दिन से ही इसके खिलाफ रही हैं। वो अक्सर प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ बोलती देखी गई हैं। इस बार उन्होंने लड़कियों के खिलाफ काफी भद्दी भाषा का प्रयोग कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसी पर सीजेपी लीडर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।



