News

Sanjay Kapur संग शादी की सालगिरह पर भावुक हुईं Priya Kapur, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Priya Kapur remembers late husband Sanjay Kapur on wedding anniversary

पॉपुलर मॉडल प्रिया सचदेव कपूर (Priya Sachdev Kapur) ने अपने दिवंगत पति संजय कपूर (Sanjay Kapur) को शादी की सालगिरह के मौके पर याद किया। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली प्रिया ने संजय को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने संजय कपूर के साथ अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को भी शेयर किया है। प्रिया ने इस खास मौके पर संजय संग बिताए बीते पलों को याद किया।

बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद प्रिया संग उनकी नौवीं सालगिरह 13 अप्रैल को थी। इस दिन प्रिया ने उन्हें याद करते हुए भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में प्रिया ने कुछ अनसीन फोटोज शेयर करते हुए शादी के कुछ खास पलों को भी साझा किया। इस पोस्ट में दोनों शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन के रूप में साथ देखे जा सकते हैं।

शेयर किए भावुक पोस्ट में प्रिया ने लिखा, हैप्पी एनिवर्सरी जे, पिछले साल हमारी आठवीं एनिवर्सरी हमने तुम्हारे डिस्को फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट की थी। वहां काफी शोर था, गर्मजोशी थी और सब हंस खेल रहे थे। तब तुमने मेरी ओर देखा और कहा कि मुझे हमारा साथ अगले सात जन्म तक चाहिए। मैं तुम्हारी उस बात पर अभी भी कायम हूं जे।

प्रिया ने आगे लिखा, तुम मेरे लिए सिर्फ पति नहीं थे, तुम मेरे सोलमेट थे, मेरा सुरक्षित ठिकाना, मेरी दिल की धड़कन थे। तुम्हारे साथ मुझे घर मिला। तुमसे प्यार करना मेरे जीवन की सबसे आसान और सुंदर बात थी। तुमने हर आम चीज को जादुई बनाया। तुम मेरे अतीत में नहीं हो। तुम मेरे भविष्य में मेरा इंतजार कर रहे हो। हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

प्रिया ने संजय कपूर का हैंड रिटन एक नोट भी शेयर किया है जो उन्होंने सातवीं सालगिरह के मौके पर लिखा था। हमारी सातवीं एनिवर्सरी पर तुमने मेरे लिए सबसे खूबसूरत नोट लिखा था। वो मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफो में से है। मैं तुम्हारे हर शब्द को अपने साथ लिए धूमती हूं और हमेशा रहूंगी।

गौरतलब है कि बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून साल 2025 में निधन हो गया था। वो इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें को उनके गले में मधुमक्खी के फंसने से उनकी मौत हुई थी। इस खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया था। बाद में परिवार के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद देखने को मिला। इस दौरान संजय कपूर की पूर्व पत्नी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को अपने दोनों बच्चों के साथ कोर्ट तक जाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button