GALLERY

Drishyam 3 के करेक्टर पोस्टर आउट, फिर Ajay Devgn और Tabu होंगे आमने-सामने

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3), जिसका नाम दृश्यम दि कंक्लूजन (Drishyam The Conclusion) रखा गया है का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। यही वजह है कि फिल्म के करेक्टर पोस्टर्स एक-एक कर रिलीज किए जा रहे हैं। पिछली दोनों फिल्मों की तरह इसमें भी अजय विजय सालगॉन्कर और तब्बू मीरा देशमुख के लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म अजय की पत्नी नंदिनी का किरदार श्रेया सरन (Shriya Saran) निभाती दिखेंगी। वहीं मीरा यानी तब्बू के पति महेश देशमुख का किरदार रजत कपूर (Rajat Kapoor) निभाते दिखेंगे। फिल्म में अक्षय खन्ना की जगह इस बार जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) नजर आएंगे। वो फिल्म में राजवीर सिंह तोमर एसपी क्राइम ब्रांच के किरदार में होंगे। वहीं एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) फिल्म में वकील इंद्रजीत शेट्टी की भूमिका में दिखेंगे। इस संस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। देखें फिल्म के पोस्टर।

Picture Courtesy Ajay Devgn Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button