अरुणाचल की लड़की ने Samay Raina को दिखाई उसकी औकात, बोली ‘कोई आपकी बात नहीं करता’
स्टैंड अप कॉमेडियन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इस बार वो किसी को रोस्ट करने की वजह से नहीं बल्कि खुद रोस्ट होने की वजह से चर्चा में हैं। समय रैना इन दिनों अपने कॉमेडी टैलेंट शो इंडियाज गॉट लेटेंट (IGT2) के सीजन 2 को लेकर खासा सुर्खियां लूट रहे हैं। इस बीच शो पर कुछ ऐसा हुआ जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। शो पर एक कंटेस्टेंट ने समय रैना को रोस्ट करते हुए उसे उसकी औकात दिखा दी।
Samay Raina की रोस्टिंग उन्हीं के शो पर तब हुई जब एक लड़की, जिसका नाम Bara Atey है वो मंच पर पहुंची और शो के होस्ट से बात करने लगी। ये लड़की अरुणाचल प्रदेश की थी और वो शो में हिस्सा लेने पहुंची थी। वीडियो में Samay Raina लड़की से पूछते हैं, क्या बोलते हैं मेरे बारे में अरुणाचल के लोग। लड़की बड़ी सहजता से कहती है नहीं बोलते हैं पता नहीं क्यों। समय शॉक्ड रह जाते हैं। इसके बाद कहते हैं नहीं हो सकता है आपके फ्रेंड्स सर्कल में नहीं हो ऐसा कुछ, मैं शो करूंगा अरुणाचल में दिखाऊंगा…सोल्ड आउट करूंगा।
इसके बाद लड़की कहती है पता नहीं आपका जोक उन लोगों को समझ भी आएंगा या नहीं। ये सुन शो में मौजूद अर्चना पूरण सिंह और ऑरी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद समय के को-होस्ट कहते हैं दिल से करी हुई बेज्जती है भाई। ये सुन समय लड़की को कहते हैं इसको भी मारो। इसे भी कुछ बोलो। लड़की समझ नहीं पाती है और पूछती है। मतलब आप क्या बोल रहे आप। समय कहते हैं अरे इसे कुछ गंदा बोलो कुछ, मेरे को बोल रहे हो ना तबसे इसको भी बोलो ना कुछ। लड़की जवाब में जो कहती है वो सबके होश उड़ा देता है। लड़की कहती है नहीं जो डिजर्व करता है उसको ही बोलेंगा ना। ये सुनते ही सबको होश उड़ जाते हैं। समय शॉक्ड होते हैं और पटाखा लेकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं।
बता दें शो से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में समय रैना और अरुणाचल की लड़की एक-दूसरे से बातचीत करते दिख रहे हैं। शो से जुड़ा ये वीडियो IGT2 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। वीडियो को देख फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स समय रैना को लेकर तरह-तरह की बीतचीत करते दिख रहे हैं। किसी को अरुणाचल की लड़की की कही बात पसंद आ रही हैं तो कोई समय रैना को सपोर्ट करता दिख रहा है। हालांकि जो भी हो इस शो के लिए ये वीडियोज बूस्टर का काम कर रहे हैं।



