News

Akhilesh Yadav की गोरखपुर रैली के दौरान हुआ हादसा, BJP नेता के बेटे की मौत, 6 पर केस दर्ज

Akhilesh Yadav की गोरखपुर रैली में BJP नेता के बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के 20 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की जान चली गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में अब तक 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

बुधवार को गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA यात्रा के दौरान उनके समर्थक बुलडोजर से उनके ऊपर फूलों की बारिश कर रहे थे। इसी दौरान 14 साल का आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत बुलडोजर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिजनों ने अखिलेश की रैली को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि प्रशासन की लपारवाही और आयोजकों की हुड़दंगई की वजह से मासूम की जान चली गई।

आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का छात्र था। वो दोपहर करीब 2 बजे अपनी बहन को स्कूल से लेने के लिए स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अखिलेश यादव का काफिला इलाके से गुजर रहा था। बता दें मृतक आर्यवर्धन के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत BJP नेता हैं। वो गोरखपुर में पार्टी के चुनाव आयोग संपर्क विभाग से जुड़े हैं। घटना के बाद परिवार और BJP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अखिलेश यादव और रथयात्रा के आयोजकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। आर्यवर्धन के पिता ओंकार सिंह का आरोप है कि बुलडोजर रैली में फूल बरसा रहा था। अखिलेश यादव का काफिला आगे निकल चुका था। इसके बाद तेज रफ्तार से आ रहे बुलडोजर ने उनके बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। पिता का कहना है कि, टक्कर लगने से आर्यवर्धन सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button