News

Korfball Premier League: पहले सेमीफाइनल में Dilli Dhurandhars से होगी Thala Strikers की भिड़ंत

कोर्फबॉल प्रीमियर लीग (Korfball Premier League) 2026 के सेमीफाइनल में दिल्ली धुरंधर्स (Dilli Dhurandhars), थाला स्ट्राइकर्स (Thala Strikers), तेलुगु लीजेंड्स (Telugu Legends) और दंगल वारीयर्स (Dangal Warriors) की टीमों ने अपनी जगह बनाई है। 3 अक्टूबर को होने वाले दोनों सेमीफाइन मुकाबलों के बाद इस लीग को दो फाइनलिस्ट टीमें मिलेंगी जो 4 अक्टूबर को खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगीं।

Dilli Dhurandhars vs Thala Strikers: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 19 सितंबर से शुरू हुए इस स्पोर्ट्स इवेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मुकाबले में 3 अक्टूबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली वॉरियर्स की भिड़ंत थाला स्ट्राइकर्स से होनी है। खास बात ये है कि दिल्ली इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला हारी नहीं है। वहीं थाला प्वॉइंट चार्ट में तीसरे पायदान पर है।

KPL का ग्रांड फिनाले रविवार 4 अक्टूबर को होना है। सेमीफाइनल में जीतने वाली दो टीमें इस फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए आपस में भिड़ती नजर आएंगी। खास बात ये है कि इवेंट में जीतने वाली टीम को 25 लाख रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। बता दें इस इवेंट का थीम ‘नया खेल नई सोच’ है। ये एक मिक्स्ड स्पोर्ट्स है। इसमें एक टीम में कुल आठ खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से चार लड़के और चार लड़कियां खिलाड़ी के तौर पर साथ खेलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button