News

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Naman Meena का ब्रेन हेमरेज से निधन, फॉलोअर्स घटने से था परेशान

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नमन मीणा (Naman Meena) का ब्रेन हेमरेज के चलते निधन हो गया। नमन मीणा सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर थे और उनके करीब 25 लाख फॉलोअर्स थे। नमन मीणा के निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और फैन्स के बीच शोक का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं इस मामले में घरवालों का कहना है कि नमन के फॉलोअर्स घटने लगे थे और वो इस बात से काफी परेशान था।

नमन मीणा को 9 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद देवास के अस्पताल में भी उनका इलाज चला। कई दिनों तक उपचार के बाद नमन ने दम तोड़ दिया। नमन के घरवालों का कहना है कि नमन पिछले कुछ समय से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, समय के साथ फॉलोअर्स और सोशल मीडिया से होने वाली कमाई में कमी आने लगी थी। बताया जाता है कि नमन अपनी बदलती परिस्थितियों को लेकर परेशान रहता था और दोस्तों से पुराने दौर को लेकर चिंता जाहिर करता था।

बता दें लॉकडाउन के दौरान फिल्मी गानों और भजनों पर वीडियो बनाकर नमन ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा था। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने कम समय में बड़ी पहचान बना ली थी। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। करीब 25 लाख लोग नमन को फॉलो करते थे। नमन की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंदौर और मध्य प्रदेश में नहीं बल्कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button