VIRAL

Hunkkaar The Roar Teaser: अनीत पड्डा से हुई बदसलूकी, पुलिस थाने में डाला डेरा

Hunkkaar The Roar Teaser: जियो हॉटस्टार की अपकमिंग सीरीज हुंकार द रोर (Hunkkaar The Roar) का टीजर (Teaser) रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में बॉलीवुड की हिट फिल्म सैयारा की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं। हुंकार क्राइम बेस्ड स्टोरी पर आधारित है। इस सीरीज में अनीत के अलावा, फातिमा सना शेख, रघुबीर यादव, राम कपूर, मोहम्मद जीशान आयुब खान जैसे मंजे हुए एक्टर अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

बात हुंकार के टीजर की करें तो इसे अब से कुछ देर पहले जियो हॉटस्टार स्पेशल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये टीजर कुल 1 मिनट 15 सेकेंड का है। टीजर की शुरुआत मीनू रावत का किरदार निभा रही अनीत पड्डा से होती है, जो अपनी मां के साथ पुलिस चौकी में बैठी अपनी शिकायत दर्ज करवाने आई होती है। पुलिस अफसर उससे वारदात के बारे में पूछता है लेकिन जब बापूजी का आता है तो वो चौंक जाता है।

पुलिस अफसर 17 साल की मीनू रावत की शिकायत दर्ज करने के बदले मामला टालने की कोशिश करता है लेकिन वो तब चौंक जाता है जब मीनू थाने में ही डेरा जमा लेती है। वो साफ कहती है कि मैं शिकायत लिखे जाने तक यहीं रहूंगी। टीजर में साफ दिखाया गया है कि कैसे रसूखदार अपराधी को पुलिस बचाने की लाख कोशिश करती है। सीरीज में फातिमा सना शेख पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। वहीं राम कपूर और मोहम्मद जीशान अयूब खान सीरीज में वकील की भूमिका में हैं। जीयो हॉटस्टार पर 25 सितंबर से सीरीज की स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button