Janhvi Kapoor बनीं Ishaan Khatter की दुल्हनियां, कपल ने करवाया रोमांटिक फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अब एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) की दुल्हनियां बन गईं हैं। दोनों ने कपल के तौर पर एक साथ रोमांटिक फोटोशूट भी करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल जान्हवी और ईशान एक साथ फिल्म धड़क में काम कर चुके हैं। इस फिल्म के दौरान ऑफ कैमरा भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद ये जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ रही है। दोनों ने दूल्हा दुल्हन के तौर पर KALKI Fashion के लिए एड शूट किया है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें KALKI Fashion ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। फोटोज में जान्हवी सफेद रंग के खूबसूरत और हैवी एंब्रोएडेड लहंगा पहने नजर आई हैं। वहीं ईशान सफेद आउटफिट में नजर आए। दोनों के बीच का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। देखें दोनों की तस्वीरें।









Picture Courtesy KALKI Fashion Instagram.



