News

DAAYRA Trailer: रेप केस में आमने-सामने दो DCP, Kareena संग Prithviraj Sukumaran की भिड़ंत

निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म दायरा (DAAYRA) के रिलीज का इंताजर दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और एक्टर पृथ्विराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इस बीच फिल्म (DAAYRA Trailer) के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है।

दायरा के करेक्टर पोस्टर्स पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक-एक कर रिलीज किए जा रहे थे। वहीं अब Pen Studios और Junglee Pictures के यूट्यूब चैनल पर इसके ट्रेलर को रिलीज किया गया है। ये ट्रेलर कुल 2 मिनट और 19 सेकेंड का है। ये फिल्म रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर बनाई गई है।

बात DAAYRA Trailer की करें तो इसकी शुरुआत होती है पृथ्विराज सुकुमारन से जो फिल्म में DCP Raman Kumar के किरदार में हैं। वहीं करीना कपूर खान जो फिल्म में DCP Ajooni Kohli की भूमिका निभा रही हैं, वो डीसीपी रमन के एनकाउंटर पर सवाल करती हैं। वो कहती हैं कि ये तीसरी बार है और पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में मार दिया। वहीं इसके बाद डीसीपी रमन कुमार के एक्शन पर सवाल उठने लगते हैं।

इसके बाद मामला आता है एक लड़की का जो लापता होती है। उसकी मां रोती बिलखती आती है और रमन कुमार इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हैं। लड़की के साथ रेप होता है और अब डीसीपी रमन और अजूनी एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं। जहां रमन केस को अपने तरीके से सॉल्व करते दिखते हैं तो वहीं अजूनी उनके एक्शन पर सवाल करती दिखाई देती हैं। रेप केस में रमन किसी भी गुनहगार को बच निकलने का मौका नहीं देना चाहते हैं वहीं अजूनी बनीं करीना जुवेनाइल के सपोर्ट में दिखती हैं। कुल मिलाकर पुलिस और पुलिस के बीच की ये भिड़ंत देखने लायक होगी। वहीं बात करीना की करें तो वो गंभीर भूमिका में हैं और उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं पृथ्विराज पुलिस अफसर के रूप में परफेक्ट नजर आए हैं। बता दें ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button