GALLERY

Mohsin Khan ने की सगाई, मंगेतर संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने सगाई कर ली है। मोहसिन ने अपनी मंगेतर तमन्ना (Tamanna) के साथ सगाई की खूबसूरत तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। मोहसिन द्वारा शेयर की गई इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मोहसिन और तमन्ना बेहद खूबसूरत कपल के रूप में नजर आए हैं। मोहसिन के इंगेजमेंट लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट और रेड टाई पहनी है। वो हमेशा की तरह बेहद हैंडसम नजर आए हैं। वहीं तमन्ना ने रेड कलर का बॉडी हगिंग गाउन पहना है। इस क्रिस्टल गाउन में तमन्ना बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। दोनों ने एक-दूसरे के परिवार की मौजूदगी में सगाई की है। बता दें मोहसिन खान टीवी जगत के बेहद चर्चित एक्टर हैं। उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है में निभाए कार्तिक के किरदार के लिए काफी पसंद किया जाता है। वहीं शो में उनकी को-एक्ट्रेस रहीं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) संग उनके लव रिलेशन की भी खूब चर्चा रही हैं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Picture Courtesy Moshin Khan.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button