Delhi Press Club: प्रेस क्लब में हुई Modi की पूजा, पढ़ी गई मोदी चालीसा, Video
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को भगवान मानकर उनके कटआउट की पूजा की गई, साथ ही मोदी चालीसा का पाठ भी पढ़ा गया। ये घटना दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (Press Club Of India) की है। प्रेस क्लब के परिसर में हुई मोदी के पूजा-पाठ के वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग मोदी के कटआउट को भगवान राम की तरह दर्शाते हुए उनकी पूजा कर रहे हैं। लोग पूजा अर्चना करने के साथ-साथ मोदी चालीसा गाते देखे जा सकते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जय जय मोदी के नारे भी लगाए। वहीं वीडियो के वायरल हो जाने के बाद PCI ने खुद को इस मामले से अलग किया है।

प्रेस क्लब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि, ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के संज्ञान में आया है कि आज उसके परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि क्लब ने इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया था। एक संगठन ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के लिए सभागार किराये पर लिया था, लेकिन जब उसके द्वारा स्थान किराये पर लेने की शर्तों का उल्लंघन किया गया तो क्लब प्रबंधन ने तुरंत हस्तक्षेप किया और इसे रोक दिया गया।’
बता दें इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह ने किया था। उन्होंने कहा कि वो बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंदिर बनाने की योजना बना रहे हैं। सामने आए वीडियो में उन्हें मोदी के कटआउट की पूजा करते हुए देखा जा सकता है।



