VIRAL

Lucknow: कातिल ने स्टेटस में लिखा पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति का नाम, पत्नी पर लगाया चीटिंग का आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) आज डबल मर्डर (Double Murder) और सुसाइड केस से दहल गई है। यहां गोमतीनगर इलाके में दिनदहाड़े एक बैंक कर्मी (दिव्या मिश्रा) की हत्या उसके पति (मानस वाजपेयी) ने कर दी। उसके बाद हत्यारा पति घर गया और अपनी बहन (तूलिका) को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में हत्यारे ने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस शेयर किया और खुद को भी गोली मार ली। हत्यारे द्वारा शेयर किए गए स्टेटस पर मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Mishra) और उनके पति भरत का नाम भी शामिल है।

लखनऊ के इस हत्याकांड में स्टेटस की वजह से अब एक नया मोड़ आ गया है। स्टेटस में लिखा गया है कि आज मैंने अपनी पत्नी को मार दिया क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। और अब मुझे अपनी बहन और खुद को भी मारना होगा। उनकी बहन प्रज्ञा मिश्रा और भरत सब कुछ जानते हैं। अब इस स्टेटस के बाद मृतका की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। बता दें प्रज्ञा और भरत पेशे से पत्रकार हैं और अब अपनी यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वहीं इस हत्या की जानकारी प्रज्ञा और भरत ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर साझा की थी। इस स्टेटस के बाद अब पुलिस दोनों से पूछताछ की तैयारी में है।

गुरुवार दोपहर हुए इस हत्याकांड में मामला घरेलू कलह से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने भी बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने पूरी घटना का ब्योरा दिया है। पुलिस के बयान के मुताबिक, दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। वो रोजाना की तरह बैंक पहुंची कुछ देर बाद उनका पति मानस जो खुद एसबीआई बैंक में आकाउंटैंट था वो पत्नी के बैंक के बाहर आया और उसने कॉल कर दिव्या को बाहर बुलाया। दोनों ने कुछ देर बातचीत की। थोड़ी देर बाद मानस ने दिव्या को दो गोली मारी और वहां से चला गया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली और वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायल अवस्था में दिव्या को अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं कुछ देर बाद लखनऊ के हुसड़िया से पुलिस को फोन पर एक और गोली चलने की बात कही गई। जिसके बाद पुलिस जांच करने पहुंची तो वहां मानस और उनकी बहन तूलिका का शव बरामद किया गया। वहीं मानस ने बहन और खुद को मारने से पहले अपने व्हाट्स एप पर स्टेटस भी साझा किया, जिसमें साफ लिखा था कि आज मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है क्योंकि वो धोखा दे रही थी। अब मुझे खुद को और बहन को भी मारना होगा। उनकी बहन प्रज्ञा मिश्रा और भरत सब कुछ जानते हैं। अब इस हत्याकांड में पुलिस सारे एंगल से जांच करने में जुट गई है। वहीं प्रज्ञा और भरत से आगे की पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button