Shreya Kalra बनीं Lock Upp 2 की विनर, ट्रॉफी ने लूटी सारी महफिल
Shreya Kalra crowned winner of Lock Upp Season 2
नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp 2) सीजन 2 को उसका विनर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) के रूप में मिल गया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर श्रेया इस सीजन की सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं। वो शो में शुरुआत से थीं और उन्होंने शो के दौरान सबको जमकर एंटरटेन भी किया। वहीं शो को फिनाले में श्रेया की टक्कर टॉप टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) से थी, लेकिन दर्शकों की पसंद श्रेया बनीं। जहां हर शो में विनर मिलने के बाद सिर्फ विजेता की चर्चा होती है, वहीं इस शो में विजेता से ज्यादा चर्चा ट्रॉफी की हो रही है।
टीवी क्वीन एकता कपूर के इस शो में कुछ ऐसी गड़बड़ हुई जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। ये ऐसी गड़बड़ थी जिसे पचा पाना थोड़ा मुश्किल है। फिनाले पर जब शो के होस्ट रितेश देशमुख ट्रॉफी लेकर विनर के करीब पहुंचे तब सबकी निगाहें ट्रॉफी पर लिखे सीजन 1 पर जा टिकी। दरअसल ये शो का दूसरा सीजन था ऐसे में विनर को मिलने वाली ट्रॉफी पर सीजन 2 ही लिखा होना चाहिए था लेकिन श्रेया को मिली ट्रॉफी पर तो सीजन 1 लिखा दिखाई दिया। जिसकी वजह से प्रोडक्शन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
शो को इतनी मशक्कत से जीतने वाली श्रेया सीजन 1 लिखी ट्रॉफी को लेकर पार्टी करती दिखीं। वहीं उन्होंने कुछ इवेंट्स में मीडिया के सामने ट्रॉफी को लेकर सफाई भी दी। अब श्रेया कुछ भी कहें लेकिन इस ट्रॉफी की वजह से किरकिरी तो हो ही गई है। आपकी क्या राय है।
