GALLERY

वेब डेब्यू से पहले Parineeti Chopra ने करवाया फोटोशूट, स्टनिंग लुक हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब वेब की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वो बहुत जल्द नेटफ्लिक्स (NetFlix) की अपकमिंग सीरीज शक (Shaque) में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज के ट्रेलर को गुरुवार शाम रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च पर परिणीति बेहद कूल लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टॉप और ब्लैक पैंट के साथ ग्रे और ब्लैक पैटर्न का हैवी ओवर कोट पहना था। वो बेस मेकअप खुले बाल और आंखों में काजल लगाए नजर आईं। परिणीति ने अपने इस लुक में फोटोशूट भी करवाया है। उन्होंने अपनी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इन तस्वीरों में परिणीति का लुक बेहद पसंद किया जा रहा है। बता दें परिणीति अपकमिंग सीरीज में एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं जो बेटी के पैदा होने के कुछ घंटे बाद उसे खो देती है। परिणीति पूरी सीरीज में बेटी की तलाश करती नजर आएंगी।

PC Parineeti Chopra Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button