Aditi Rao Hydari ने पति Siddharth संग किया रैंपवॉक, रोमांटिक अंदाज हुआ वायरल
Aditi Rao Hydari and Siddharth bring romance to the runway
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) को हाल ही में पति एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) संग रैंपवॉक करते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के बीच का रोमांटिक अंदाज खूब चर्चा में रहा। इस खूबसूरत कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अदिति और सिद्धार्थ का ये खूबसूरत अंदाज हाल ही में आयोजित हुए Fdci Hyundai Couture Week के दौरान देखने को मिला, जब ये जोड़ी फैशन डिजाइनर जयंति रेड्डी (Jayanthi Reddy) के कलेक्शन के लिए रैंप पर उतरी। दोनोंं ने जयंति के डिजाइन किए खूबसूरत आउटफिट पहने थे। लेकिन यहां कपड़ों से ज्यादा दोनों के बीच का बॉन्ड चर्चा में रहा। इस कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। इस फैशन इवेंट की तस्वीरों को खुद अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। देखें खूबसूरत तस्वीरें।








Photo Courtesy Aditi Rao Hydari Instagram.



