GALLERY

Anshula Kapoor Wedding: अंशुला ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

Anshula Kapoor Mehandi Ceremony Photos

बॉलीवुड का चर्चित कपूर परिवार इन दिनों खबरों में है। इसकी वजह घर की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की शादी है। अंशुला अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी (Anshula Kapoor Wedding) करने जा रही हैं। इस शादी की रस्में पिछले कुछ दिनों से शुरू हैं। अंशुला ने हाल ही में अपनी मेहंदी की रस्म की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंशुला अपने पूरे परिवार के साथ बेहद खुश और इंज्वॉय करती नजर आई हैं। मेहंदी की तस्वीरों में अंशुला पापा बोनी कपूर, चाचू अनिल कपूर और संजय कपूर के साथ दिखी हैं। वहीं उनकी खास बॉन्डिंग बहन खुशी कपूर और जान्हवी के साथ देखने को मिली। खास बात ये है कि महेंदी की रस्म की सारी तैयारियां जान्हवी और खुशी ने की थी। इस देख अंशुला बेहद सरप्राइज हुईं और इसके बारे में उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया। वहीं भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अंशुला बेहद इमोशनल नजर आईं। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। देखें Anshula Kapoor की प्री Wedding की तस्वीरें।

Picture Courtesy Anshula Kapoor Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button