Arjun Kapoor पर गिरा बहन Anshula का कलीरें, VIDEO में दिखा गजब का रिएक्शन
Watch fun Video Of Arjun Kapoor from Anshula Kapoor Kaliren ceremony
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की छोटी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की शादी की चर्चा जोरों पर है। वो अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और पूरा कपूर परिवार शादी के फंक्शन में जमकर इंज्वॉय करता दिख रहा है। शादी से पहले की रस्मों में होने वाली कलीरें की रस्म के दौरान बहन का कलीरें जब अर्जुन पर गिरा तो उनका रिएक्शन देखने वाला था। अर्जुन कपूर का गजब के रिएक्शन वाला VIDEO अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
अर्जुन कपूर से जुड़ा ये वीडियो खुद उनकी बहन अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला अपने भाई-बहन और करीबी दोस्तों के साथ कलीरें की रस्म करती हैं। वो इस दौरान जब वो अर्जुन पर कलीरें गिराने की कोशिश करती हैं तो कलीरें का एक बड़ा हिस्सा अर्जुन पर जा गिरता है, जिसे देख अर्जुन बेहद खुश होते हैं। वहीं उनके पास बैठी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी भाई पर गिरे कलीरें को देख बेहद उत्साहित नजर आती हैं, वो जोर से चिल्लाती दिखाई देती हैं। वहीं अंशुला भी काफी खुश दिखती हैं।
प्री-वेडिंग फंक्शन का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आगे अर्जुन कलीरें लेकर सबको जाने का इशारा करते हैं। वो खुद को विजेता बताते हैं। इस वीडियो में अर्जुन आगे कलीरें के साथ कई पोज देते भी दिखते हैं। वहीं खुशी कभी अपने भाई के कंधे पर तो कभी उनके हाथ में कलीरें को सजाती नजर आती हैं। बता दें अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अभी सिंगल हैं। हालांकि उनका नाम को-एक्ट्रेस भूमिका पेडनेकर के साथ अक्सर जोड़ा जाता रहा है।



