VIRAL

Anshula Kapoor Wedding: एक-दूजे के हुए अंशुला और रोहन, शादी की तस्वीरें हुई Viral

Anshula Kapoor Marries Boyfriend Rohan Thakkar

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बड़ी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अंशुला और रोहन ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों दूल्हा और दुल्हन के रूप में एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। शादी के जोड़े में अंशुला बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने मल्टी कलर हैवी एंब्रोएडेड लहंगा पहना है। वहीं रोहन पीच कलर की खूबसूरत शेरवानी पहने दिखाई दिए। दोनों एक-दूजे का हाथ थाम फेरे लेते नजर आए। वहीं शादी में भाई अर्जुन कपूर, बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी।

अंशुला और रोहन पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। दोनों ने शादी की हर रस्म को जमकर इंज्वॉय किया। अंशुला अपनी शादी में भाई अर्जुन का हाथ थाम एंट्री लेती दिखीं। वहीं स्टेज पर पापा बोनी भी साथ देते नजर आए। वरमाला के दौरान खुशी और जान्हवी स्टेज पर मौजूद रहीं।

दोनों शादी के बाद एक कपल के तौर पर बेहद खूबसूरत नजर आए। शादी की रस्मों से पहले इस कपल ने रजिस्ट्रार मौरिज की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें अंशुला और रोहन पिछले कुछ साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को काफी ओपन रखा और अब ये जोड़ी एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button