GALLERY
Madhuri Dixit ने साड़ी में करवाया फोटोशूट, फैन्स बोले ‘गुलाबी कहर’
Madhuri Dixit shared Pictures in Gulabi Saree
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मां बहन (Maa Bahen) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। माधुरी की ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान माधुरी का एक से बढ़कर एक साड़ी लुक देखने को मिला है। इस बीच उन्होंने गुलाबी साड़ी पहन खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों को माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में माधुरी टाई-डाई साड़ी को पहने पोज देती नजर आई हैं। उनका हर एक्सप्रेशन और हर अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। कुछ फैन्स तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें परम सुंदरी बता रहे हैं। तो एक फैन ने माधुरी को गुलाबी कहर बताया है। देखें माधुरी दीक्षित की खूबसूरत तस्वीरें।







Picture Courtesy Madhuri Dixit Instagram.



